ChhattisgarhRaftaar News Cg

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक ने लगाई खुद को आग, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस…..

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सक्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में एक युवक ने खुद पर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वार्ड में मौजूद लोगों ने युवक को जलते हुए देखा, तुरंत शोर मच गया और स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल इलाज दिया गया, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। पुलिस ने वार्ड को सुरक्षित कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारण भी अभी साफ नहीं हैं। पुलिस अस्पताल प्रबंधन, ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...