BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कबीर गुरुद्वारा समिति में विवाद: महिलाओं के नेतृत्व पर उठे सवाल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सद्‌गुरु कबीर गुरुद्वारा समिति, झोपड़ापारा, बिलासपुर (पंजीयन क्रमांक 13552) की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरस्वती मानिकपुरी ने समिति के पूर्व पदाधिकारियों पर महिला अपमान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर 2024 को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बावजूद, 22 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में कुछ सदस्यों ने कार्यक्रम बाधित कर उत्तम दास को जबरन अध्यक्ष घोषित कर दिया। सरस्वती मानिकपुरी ने आरोप लगाया कि देवधर महंत (रिटायर्ड तहसीलदार), फूलदास महंत (प्रोफेसर), नवीन सिंह (रेलवे अधिकारी), और अजय यादव (पार्षद) जैसे सदस्यों ने महिलाओं को नेतृत्व के अयोग्य बताते हुए उनका अपमान किया। समिति और समाज की महिलाओं ने इसे महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। पूर्व समिति पर कबीर पंथ के नियमों का उल्लंघन करने, शराब जैसी अनुचित गतिविधियों को बढ़ावा देने और मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करने के आरोप भी लगे हैं। 5 जनवरी 2025 को गुरुद्वारा स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर उत्तम दास द्वारा धमकी और हिंसा की आशंका व्यक्त की गई है। निर्वाचन अधिकारी शीतल दास मानिकपुरी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए उन्हें भी धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष नारायण दास और उनके सहयोगियों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार किया जा रहा है। समिति के संरक्षक शीतल दास मानिकपुरी ने प्रेस वार्ता में इन घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और समाज की एकता को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...