ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोड़ातराई रोड पर जूटमिल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव निवासी कौशल मालाकार (42), मनोहर नंदा (55), उजेता डोंगरे (26), राज एक्का (13), देव अगरिया (13) और अभय सारथी (17) बोलेरो से किसी काम से रायपुर गए थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोड़ातराई चौक के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बोलेरो पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कौशल मालाकार और मनोहर नंदा को सिर और चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उजेता डोंगरे, राज एक्का, देव अगरिया और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जूटमिल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...