BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, दो लोगों की हुई मौत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली। यह हादसा 23 दिसंबर की दोपहर उस समय हुआ, जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर तक मोटर से निकली चिंगारी पहुंच गई, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर काम कर रहे कई मजदूर जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन दो लोग अंदर फंस गए। फैक्ट्री के सुपरवाइजर रितेश शुक्ला आग की चपेट में आ गए। उनके कपड़ों में आग लग गई थी और वे जलते हुए बाहर निकले। गंभीर हालत में उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर आयुष सूर्यवंशी अंदर ही फंस गया था। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। इस घटना में आयुष के पिता और भाई सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। आग की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...