BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अटल आवास में पानी को लेकर फूटा जनाक्रोश, महिलाओं ने खोला निगम-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा: पेयजल संकट से त्रस्त रहवासी, बेतरतीब नाली निर्माण पर भी उठाए सवाल, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अशोक नगर स्थित अटल आवास में गहराते पेयजल संकट को लेकर रहवासियों का आक्रोश सामने आ गया है। महीनों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों ने निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि अनियमित जलापूर्ति के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और दिनभर पानी की व्यवस्था करने में समय व्यतीत हो रहा है। वहीं क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेतरतीब ढंग से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल निकासी की समस्या और गंभीर हो सकती है। समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध जताते हुए निगम प्रशासन और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल और नाली निर्माण की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...