BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, पुलिस ने दीगर राज्य से नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुरः (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए दीगर राज्य से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना में नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरु की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना सकिया क्षेत्र अंतर्गत महुआ कारखाना, पोखरभीड़ा से नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। आरोपी की पहचान लखन कुमार निषाद (20 वर्ष), निवासी अटर्रा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रकरण में थाना हिरीं में अपराध क्रमांक 279/2025 के तहत बीएनएस की धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया जा सका, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...