BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, पुलिस ने दीगर राज्य से नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना हिर्री पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए दीगर राज्य से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना हिर्री में नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना सकिया क्षेत्र अंतर्गत महुआ कारखाना, पोखरभीड़ा से नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। आरोपी की पहचान लखन कुमार निषाद (20 वर्ष), निवासी अटर्रा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रकरण में थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 279/2025 के तहत बीएनएस की धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया जा सका, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...