BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रधानमंत्री दौरे की मेहमाननवाज़ी का भुगतान अटका, होटल संचालक ने कलेक्टर से लगाई गुहार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान ठहराव और भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले होटल श्री साईं अमृत के संचालक ने बकाया भुगतान नहीं मिलने पर प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। होटल संचालक अमृत लाल कश्यप ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, प्रधानमंत्री के बिलासपुर आगमन के दौरान 27 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 तक होटल श्री साईं अमृत में अधिकारियों, स्टाफ और सुरक्षा में तैनात 205 सीआरपीएफ कमांडो सहित अन्य कर्मियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह पूरी व्यवस्था प्रशासनिक निर्देशों पर की गई थी। होटल संचालक का कहना है कि तत्कालीन अधिकारियों ने भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिल का भुगतान नहीं हुआ। कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी मामला लंबित बना हुआ है, जिससे होटल प्रबंधन आर्थिक दबाव में है। होटल प्रबंधन ने बताया कि इससे पहले भी 6 जनवरी 2025 को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि फाइल प्रशासनिक स्तर पर आगे बढ़ी जरूर है, लेकिन भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। आवेदन में कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि होटल का कुल बकाया 1 लाख 50 हजार 756 रुपये का भुगतान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए जाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लंबे समय से अटके भुगतान पर क्या कदम उठाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...