BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; क्रिकेट सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, कार-मोबाइल व नकदी जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महाराणा प्रताप चौक के आसपास घूम-घूमकर क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक युवक को सिविल लाइन पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, कार और नकद रकम जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि मनोज पोपटानी नामक व्यक्ति अपनी बलेनो कार (क्रमांक CG 10 AP 8886) में बैठकर मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी लेने पर क्रिकेट सट्टा खिलाने से संबंधित सामग्री पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

जप्त सामग्री…..

सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन (S23)

बलेनो कार CG 10 AP 8886

नकद 6,700 रुपये

जप्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 3,61,700 रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...