ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्गा पंडाल बना रहे युवक को लगी करंट, 14 फीट की ऊंचाई से गिरा नीचे मौत…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) दल्लीराजहरा में नवरात्र की तैयारी के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा पंडाल तैयार कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात करीब 3 बजे गुप्ता चौक पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्राम घोटिया निवासी 21 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे अपने साथियों के साथ पंडाल निर्माण में जुटा था। दिनभर भीड़भाड़ अधिक रहने के कारण मजदूर रात में काम कर रहे थे। इसी दौरान पाइप संभालते हुए डेमन का हाथ ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन से टकरा गया। वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह चिपक गया और करीब 14 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि करंट लगने से युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। झटके के कारण ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि डेमन रोजाना मजदूरी करता था और पंडाल निर्माण में भी मदद कर रहा था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...