Raftaar News Cg

हिंदू नववर्ष पर सीपत में भव्य शोभायात्रा; 19 मार्च को गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत क्षेत्र में हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन पर्व पर 19 मार्च 2026, गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्रभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे बिटकुला से होगा, जो मड़ई, खम्हरिया, लूतरा, धनिया, खाड़ा, हिंडाडीह, गुड़ी से सीपत होते हुए कौड़ियां तक जाएगी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच, पुष्पवर्षा और धार्मिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने बताया कि यह आयोजन सनातन भारतीय जीवन पद्धति, शाश्वत मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दिया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी के साथ-साथ विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। साथ ही वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आएंगे। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य समिति, सीपत द्वारा किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....