BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन पर दबंगई करने वाले पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड पर चल रही दबंगई का मामला अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वायरल वीडियो में स्टैंड पर तैनात कर्मचारी आम लोगों को पुलिस का नाम लेकर डराते नजर आए। कर्मचारी खुलेआम कहते सुने गए कि “पप्पू श्रीवास का नाम पूछ लो, हर थानेदार जानता है” और यह भी दावा किया गया कि तोरवा थाना ही मोटरसाइकिल स्टैंड का संचालन करता है। वीडियो में कर्मचारियों का रवैया बेहद आक्रामक और धमकी भरा दिखाई दिया, जिससे आम यात्रियों में भय का माहौल बन गया। मामला जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तक पहुंचा, उन्होंने तत्काल सख्त रुख अपनाया। बिना देरी किए पप्पू श्रीवास को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए। पुलिस की तेज कार्रवाई से यह साफ हो गया कि किसी भी तरह से पुलिस की छवि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन स्टैंड के संचालक और वहां काम कर रहे कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन परिसर में स्टैंड का संचालन केवल रेलवे की टेंडर प्रक्रिया के तहत होता है, न कि किसी व्यक्ति के दबदबे या नाम के आधार पर। एसएसपी ने तोरवा थाना पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि स्टैंड पर गुंडागर्दी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। दबंगई के दम पर लोगों को डराने वालों पर अब कानून का शिकंजा कस चुका है। मामले के बाद पप्पू श्रीवास ने थाने से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....