ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भाजपा नेता अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या, दिनदहाड़े चाकू-कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के केशलपुर गांव में भाजपा के सीनियर नेता और ठेकेदार अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन हमलावर काले रंग की कार से मौके पर पहुंचे और अक्षय गर्ग पर चाकू व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय गर्ग सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वह स्वयं इस सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेहद नजदीक से सिर, गर्दन, हाथ, पेट और पीठ सहित पूरे शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अधिक रक्तस्राव के चलते रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अक्षय गर्ग पूर्व में जनपद सदस्य रह चुके थे और भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। फिलहाल वे पार्टी में किसी पद पर नहीं थे, लेकिन इलाके में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि राजनीतिक और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के बाद केशलपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और परिजन जुटे हुए हैं। घटना के विरोध में कोरबा के व्यापारियों ने बंद का ऐलान कर दिया है। चौक-चौराहों और अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...