BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन; लोहे के चापड़ से हमला कर गांव में दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार– CCTV फुटेज बना सबूत, सभी आरोपी भेजे गए जेल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के दिन कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोहे का चापड़, चाकू, ईंट-पत्थर और लाठी से हमला कर गांव का माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही इन बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर जिले भर में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कोनी क्षेत्र के ग्राम जलसों में दिनांक 14 मार्च को दोपहर 3 बजे होली के दिन सुमित कुमार वर्मा नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। सुमित ने रिपोर्ट में बताया कि गोपी वर्मा, मोनू वर्मा, चंदर वर्मा उर्फ टोबो, प्रखर वर्मा उर्फ राका, किशन वर्मा और एक नाबालिग ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और चापड़ से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने घर के दरवाजे, खिड़की, CCTV कैमरा तक तोड़ डाला। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. गोपी वर्मा (22), 2. मोनू वर्मा (23), 3. चंदर वर्मा उर्फ टोबो (19), 4. प्रखर वर्मा उर्फ राका (23), 5. किशन वर्मा (26), 6. एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपी जलसों गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(2), 324(4), 3(5) BNS व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश…..

बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक जगहों पर हथियार लहराकर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों को न केवल जेल भेजा जाएगा बल्कि उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...