ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जली हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपोरा गांव में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का आंशिक रूप से जला हुआ शव देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की और मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को खेत में लाकर जलाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान छिपाई जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों की जानकारी एकत्र कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...