ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराब घोटाला, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत…

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने कवासी लखमा को जमानत देने का आदेश दिया। ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके पश्चात 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। तब से लेकर अब तक वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं, इस मामले में जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला राज्य के सबसे बड़े आर्थिक मामलों में से एक है, जिसकी जांच ED द्वारा की जा रही है। जमानत मिलने के बावजूद मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...