BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध धान कारोबार पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 बोरी धान और माजदा वाहन जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध धान खरीदी–बिक्री के खिलाफ थाना रतनपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 150 बोरी भरा धान और एक माजदा वाहन जब्त किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से अवैध रूप से धान खरीदकर उसे कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए ग्राम तेन्दुभाठा की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी रतनपुर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में लदी 150 बोरी धान के संबंध में चालक कोई भी वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया धान चोरी की मशरूका होने की आशंका पर BNSS की धारा 106 के तहत मौके पर ही वाहन सहित धान को जब्त कर लिया गया। जब्त सामग्री के संबंध में तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई, जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रामेश्वर ध्रुव, पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान खरीदी–बिक्री करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...