ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दो स्कॉर्पियो से 6.6 करोड़ रुपए कैश बरामद, चार लोग हिरासत में….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों की जांच के दौरान कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश बरामद किया। दोनों गाड़ियों का पासिंग महाराष्ट्र का था और कार की सीट व डिग्गी में रकम छुपाई गई थी। गाड़ियों में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पैसे किसके हैं और कहाँ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी है। ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और उपयोग की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोग थाने में जमा हो गए और पूरे क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...