ChhattisgarhRaftaar News Cg

लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटका मिला शव…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा बस्ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव उसके ही घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान पुष्पा राठौड़ (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले पुष्पा की पहचान एक शादीशुदा युवक से हुई थी। बाद में संबंध बढ़ने पर उसने अपने पहले पति प्रकाश जातवार से तलाक ले लिया और बालको क्षेत्र में सत्यम सोनी (40) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। पुष्पा के दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। सोमवार को घटना के समय पुष्पा घर में अकेली थी। जब उसका साथी सत्यम सोनी घर पहुंचा तो उसने पुष्पा को फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ASI अजय सिंह ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...