BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर ने कराया महिला का प्रसव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बिजली गुल होने के चलते डॉक्टर को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराना पड़ा। दरअसल, डिलीवरी के दौरान अचानक बिजली चली गई और अस्पताल में जनरेटर या किसी भी वैकल्पिक व्यवस्था की सुविधा मौजूद नहीं थी। ऐसे हालात में नर्स ने परिजनों से मोबाइल मंगवाकर उसका टॉर्च जलाया। इसी टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर ने महिला का सफल प्रसव कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल की नर्सों का कहना है कि कई बार उन्हें मोमबत्ती की रोशनी में काम करना पड़ा है। बिजली कटौती की शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है। इस मामले पर बीएमओ डॉ. उमेश साहू का कहना है कि सुबह से ही डीओ कटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। डिलीवरी रूम का इनवर्टर भी काम नहीं कर रहा था। कई बार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुरक्षित प्रसव कराया गया है। फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...