ChhattisgarhRaftaar News Cg
नवा रायपुर ब्लू वाटर खदान में मिला अज्ञात शव, हाथ के पंजे और सिर गायब…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। मृतक का सिर मौके पर नहीं मिला है, वहीं दोनों हाथों के पंजे भी गायब हैं। स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही माना थाना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही अपराध हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
