BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में राजीव युवा उत्कर्ष योजना के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अध्ययन सुविधा सुधारने की मांग…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजीव युवा उत्कर्ष योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य सेवाओं की तैयारी कर रहे चयनित अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अध्ययन सुविधा में सुधार की मांग की। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे बिलासपुर के एस.एस. आनंदम संस्थान में तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से शिक्षण व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही है। छात्रों ने कहा कि संस्थान में न तो नियमित क्लासेस हो रही हैं और न ही अध्ययन सामग्री समय पर उपलब्ध हो पा रही है। मार्गदर्शन की भी कमी है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएँ पहले ही सीमित थीं, लेकिन हाल के दिनों में स्थिति और बिगड़ गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा चयनित किए जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जबकि आगामी परीक्षाएँ निकट हैं। छात्रों का कहना है कि अव्यवस्थित माहौल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर सीधा असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से मांग की है कि संस्थान में चल रही अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर किया जाए और योजना के तहत निर्धारित सभी सुविधाएँ शीघ्र बहाल की जाएँ, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सुचारु रूप से कर सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...