ChhattisgarhRaftaar News Cg

पिकअप–इक्को की आमने-सामने टक्कर, व्यवसायी की मौत, तीन बच्चे घायल…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सामने से आ रही पिकअप ने इक्को वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इक्को सवार व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कमोसिनडांड निवासी पौलाराम भगत (36) के रूप में हुई है। वह अपने बच्चों—अर्पण (9), अरूणा (7) और अंशु (5)—के साथ धरमजयगढ़ साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने गया था। शाम को लौटते समय मिरीगुड़ा यात्री प्रतीक्षालय के पास पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इक्को को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इक्को का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पौलाराम को जबड़े और पैर में गंभीर चोटें आईं, वहीं तीनों बच्चे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पौलाराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सुनीता भगत अस्पताल पहुंचीं और बाद में धरमजयगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 184-MOT, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...