Raftaar News Cg

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ को विकास की नई रफ्तार, अमृत रजत महोत्सव में पीएम को न्यौता…….

नई दिल्ली: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन प्रधानमंत्री की उपस्थिति से और भी गरिमामय हो जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान राज्य की प्रमुख विकास योजनाओं, भावी रणनीतियों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘अंजोर विज़न @2047’ दस्तावेज़ तैयार किया गया है, जो विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के “जन विश्वास अधिनियम 2023” से प्रेरणा लेकर “जन विश्वास विधेयक 2025” पारित किया है, जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और आम जनता की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राजधानी नवा रायपुर के तेजी से विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) के माध्यम से इसे आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ बड़ी छलांग लगा रहा है। वर्ष 2024 में लागू की गई नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत सिंगल विंडो सिस्टम और विशेष प्रोत्साहनों के चलते निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच राज्य को 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेवाएं प्रमुख हैं। नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है और एआई डेटा सेंटर का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से खासकर आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में रायपुर में मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी परियोजनाओं पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिसिटी एक आधुनिक मेडिकल हब के रूप में तैयार की जा रही है, जिससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की ओर बढ़ते कदमों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील नीतियों के चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और वे अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और संचार जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....