BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; इंस्टाग्राम दोस्ती बनी दरिंदगी, युवती से रेप कर वीडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती को फंसाने और फिर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की पहचान करीब दो साल पहले Instagram पर बेलगहना क्षेत्र के सोनपुरी निवासी अरुण कुमार भानु (30) से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने प्यार का झांसा दिया, जिससे युवती उसके झांसे में आ गई। 9 सितंबर 2024 को युवक युवती से मिलने बिलासपुर आया। घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर युवती को बार-बार मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। युवती ने जब शादी की बात कही तो युवक ने मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल भी कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। निमितेष सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!