ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ड्रग्स तस्करी का मुख्य आरोपी थाने से गर्लफ्रेंड संग फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मोहन नगर थाने से ड्रग्स तस्करी का मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ रुड अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक गुरजीत सिंह की गर्लफ्रेंड स्कूटी लेकर थाने के बाहर इंतजार कर रही थी। जैसे ही गुरजीत को मौका मिला, वह तेजी से स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। गौरतलब है कि 10 सितंबर को धमधा कृषि उपज मंडी के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जो कार में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 1.25 लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल सिंह उर्फ गोलू, मॉन्टी अरोरा, रजत पाण्डेय, राहुल सिंह, लोकेश ओगरे और जगतार सिंह शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी गुरजीत सिंह ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और उसकी गिरफ्तारी इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित होगी। फिलहाल संदिग्ध ठिकानों पर दबिश जारी है और पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....