ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑपरेशन साइबर शील्ड, पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 25 साइबर ठग गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइबर ठगी के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और ब्रोकर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों से जुड़े खातों के माध्यम से देशभर में 1236 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। ठगों ने करीब 77.53 लाख रुपये की ठगी की, जबकि इनके बैंक खातों में 174.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन पाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को होल्ड कराया है, जिसे पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज म्यूल बैंक अकाउंट की गहन जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पहचान की गई। रेंज साइबर थाना और रायपुर जिले की 8 टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी अपने बैंक खाते किराए पर देते थे, जबकि कुछ लोग ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे। पुलिस के अनुसार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अपने बैंक खाते, सिम कार्ड या केवाईसी दस्तावेज किसी को भी न दें। छोटी-सी लापरवाही आपको बड़े कानूनी संकट में डाल सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...