Raftaar News Cg

सड़क किनारे खड़े ट्रक ने ली युवक की जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़..ड्यूटी पर जा रहे युवक की मौके पर मौत, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेश्वर साहू (24) सोनेसिल्ली गांव का निवासी था और अभनपुर उरला स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह सोमवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में कुर्रा-पिपरौद गांव के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश्वर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। महेश्वर को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महेश्वर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गलत पार्किंग बन रही हादसों की वजह…….

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि नवापारा-अभनपुर मार्ग पर देर रात तक सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है, खासकर ढाबों के सामने। कई वाहन बिना इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़े रहते हैं, जिससे अंधेरे में दूर से दिखाई नहीं देते और हादसे हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...