ChhattisgarhRaftaar News Cg

बीटेक छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, मिला सुसाइड नोट….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय प्रिंसी कुमारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन लगातार प्रिंसी को फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। चिंतित परिजनों ने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी। जब वार्डन छात्रा के कमरे तक पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर प्रिंसी का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पूंजीपथरा पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। नोट में पढ़ाई में कमजोर होने और खुद को परिवार पर आर्थिक बोझ मानने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंसी सेमेस्टर फीस के नाम पर समय-समय पर अपने परिजनों से पैसे मंगवा रही थी। बीते कुछ महीनों में उसने 50 हजार, 35 हजार और 15 हजार रुपये लिए थे, जो परिजनों ने उसे भेजे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मिलने के बावजूद आत्महत्या के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से हॉस्टल और विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...