ChhattisgarhRaftaar News Cg

पैदल यात्रा कर डोंगरगढ़ जा रही भिलाई की युवती की सड़क हादसे में मौत….

डोंगरगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) डोंगरगढ़ माता बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भिलाई की 20 वर्षीय युवती महिमा साहू की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र में सुबह लगभग 8 बजे हुई। तेज रफ्तार थार ने श्रद्धालुओं के बीच चल रही महिमा को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मृतका अटल आवास जामुल, भिलाई की निवासी थी। वह अपनी बहन और मोहल्ले के अन्य श्रद्धालुओं के साथ माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा में शामिल होकर डोंगरगढ़ जा रही थी। हादसे के समय पैदल यात्रा का माहौल जयकारों से गूंज रहा था। इसी बीच तेज गति से आया वाहन महिमा को अपनी चपेट में ले लिया। साथी श्रद्धालुओं ने तुरंत उसे उठाकर सेक्टर-9 अस्पताल, भिलाई पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की पैदल यात्रा आस्था का बड़ा पर्व मानी जाती है। हर साल हजारों श्रद्धालु रायपुर, भिलाई, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों से इस यात्रा में शामिल होते हैं। मंगलवार को हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, जैसे बैरिकेडिंग, पुलिस पेट्रोलिंग और वाहनों की गति नियंत्रण सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दुखद हादसे न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...