ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

CFA एडमिशन का झांसा देकर BBA छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर 9.50 लाख की वसूली…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिला में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक होटल में BBA की छात्रा से रेप कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 9 लाख 50 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर (25) के रूप में हुई है, जो भिलाई का रहने वाला है। उसने खुद को प्रभावशाली संपर्कों वाला बताकर छात्रा को भरोसे में लिया और CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता जामुल की रहने वाली है और भिलाई के एक कॉलेज में BBA की पढ़ाई कर रही है। सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने उसे अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से मिलवाया। युवती ने बताया कि दीपक की पहचान नया रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय में है, जिससे CFA कोर्स में आसानी से एडमिशन हो सकता है। इसी भरोसे में आरोपी और छात्रा के बीच बातचीत शुरू हुई। 9 अगस्त 2025 को आरोपी ने CFA फॉर्म भरवाने के बहाने छात्रा को होटल लैंडमार्क बुलाया। आरोप है कि वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी छात्रा को डराता रहा। 1 नवंबर 2025 को वह दोबारा उसी होटल में बुलाया गया, जहां फिर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक शोषण किया गया। बाद में CFA एडमिशन के नाम पर पैसों की मांग शुरू हुई। डर और ब्लैकमेलिंग के चलते पीड़िता ने आरोपी को 7.50 लाख रुपए नकद और बाद में 2 लाख रुपए ऑनलाइन दिए। इस तरह कुल 9.50 लाख रुपए की वसूली की गई। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने 16 दिसंबर को स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और 308(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जुर्म कबूल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...