पीएम मोदी की बड़ी सौगात: अब सिर्फ 10 रुपये में रायपुर से अभनपुर तक सफर..यात्रियों के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा, पढ़िए पूरी खबर……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर-अभनपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस नई रेल सेवा से यात्रियों को मात्र 10 रुपये में रायपुर से अभनपुर तक की यात्रा करने का मौका मिलेगा। रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 31 मार्च 2025 से रायपुर और अभनपुर के बीच दो मेमू स्पेशल ट्रेनें सुबह और शाम के समय दो फेरे में चलेंगी। इस सेवा के तहत यात्रियों को मात्र एक घंटे में मंजिल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
सुबह की ट्रेन सेवा…….
गाड़ी संख्या 68760 रायपुर से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर से 10:20 बजे चलकर 11:45 बजे रायपुर पहुंचेगी।
शाम की ट्रेन सेवा…….
गाड़ी संख्या 68762 रायपुर से शाम 16:20 बजे चलेगी और 17:30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 19:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा…….
रेलवे ने इस नई सेवा को आम जनता के लिए आर्थिक रूप से किफायती और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया है। महज 10 रुपये में यात्रा की यह सुविधा छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी की इस सौगात से छत्तीसगढ़ में रेलवे कनेक्टिविटी को एक नई दिशा मिलेगी और यात्रा को अधिक किफायती, तेज और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

