ChhattisgarhRaftaar News Cg

इलाज के लिए बिलासपुर आ रहे थे हुए सड़क हादसे का शिकार एक की मौत, चार गंभीर…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अल्टो कार और डीजल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे, दो महिलाएं और तीन पुरुष। सभी सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और इलाज के लिए बिलासपुर जा रहे थे। तानाखार के पास सामने से आ रहे टैंकर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 36 वर्षीय मोहम्मद अजहर शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक कार में फंस गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की गई। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...