ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बाइक को आर्टिगा ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास और नाबालिग साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना दुगली थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर की सुबह हुई। जानकारी के मुताबिक, भूतेश्वर साहू अपनी बाइक से मां-बेटी के साथ नहावन कार्यक्रम से लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में भूतेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी सास गीता बाई साहू (45) और साली कुमारी सीमा साहू (16), निवासी चंदनबिरही गांव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों नगरी क्षेत्र से कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...