ChhattisgarhRaftaar News Cg

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 6 महिलाएं घायल, टली बड़ी दुर्घटना…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पाकुरभाट गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। सभी घायलों को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन पाकुरभाट गांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही के कारण स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। गंभीर हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...