BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अज्ञात वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत, दोस्त घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में CRPF के जवान की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक जवान की पहचान मनीष कुमार आदिले के रूप में हुई है। वे कोरबा जिले के हरदीबाजार स्थित जोरहाडबरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में CRPF में श्रीनगर में पदस्थ थे। मनीष इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनका परिवार बिलासपुर में रहता है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनीष अपने दोस्त उदय पाल के साथ गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे लालखदान ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मनीष के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उदय पाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को गृहग्राम ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...