BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, मलबे में मिला शव…गाय-बकरी चराते समय गई जान, पुलिस जुटी जांच में..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरौंधा में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते एक कच्ची दीवार पूरी तरह भीग गई थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में देवी दिन साहू पिता बिहारी लाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवी दिन रोज की तरह अपने प्लाट में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वह प्लाट के बाहर मेड पर बैठकर अपने जानवरों पर निगरानी कर रहा था, तभी अचानक समीप स्थित कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे खोजते हुए प्लाट पहुँचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि देवी दिन दीवार के मलबे में दबा पड़ा है। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...