BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार बलेनो पेड़ से टकराई..चालक की मौत, एक युवक गंभीर, एंबुलेंस देरी पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे में तीसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 3:30 बजे कुदुदंड शिव चौक से मुंगेली नाका चौक की ओर जाते समय सर्किट हाउस के सामने हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलेनो कार क्रमांक CG 10 AT 8880 में सवार तीन युवक जब सर्किट हाउस के सामने पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक सीट पर बैठा युवक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जबकि उसके बगल की सीट पर बैठे युवक का पैर ड्राइविंग सीट में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैस कटर मंगाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल युवक को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बाहर निकाला जा सका। घायल को तत्काल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान नेहल कौशिक (28 वर्ष) पिता मनीराम कौशिक निवासी कुदुदंड, बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेहल ने अपने दोस्त की कार ली थी और तीनों किसी काम से निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती, तो घायल की हालत और बेहतर हो सकती थी। इस देरी ने शहर में एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...