BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अटल आवास में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत..10 साल पहले प्रेम विवाह, तीन बच्चे..दोपहर तक दरवाजा न खुला तो मां को हुआ शक..लिपस्टिक से लिखा नाम ‘राजेश विश्वास’

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में सोमवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के भीतर पत्नी की लाश बिस्तर पर मिली, जबकि पति पंखे से झूलता पाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना को हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की है। दीवार पर लिपस्टिक से लिखे गए एक नाम और मोबाइल नंबर ने पूरे प्रकरण को और रहस्यमय बना दिया है। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या के अनुसार मृतका नेहा उर्फ शिवानी तांबे और राज तांबे ने करीब एक दशक पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे और तीन बच्चों के माता-पिता थे। बीते कुछ समय से दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद बढ़ गए थे। शिवानी की मां रीना चिन्ना पास में ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर तक न तो बेटी और न ही दामाद घर से बाहर निकले। शक होने पर जब वे दरवाजा देखने गईं, तो धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर बेटी को मृत अवस्था में और दामाद को पंखे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही अटल आवास में अफरा-तफरी मच गई। फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान दीवार पर लिपस्टिक से लिखा ‘राजेश विश्वास’ नाम और एक मोबाइल नंबर पाया। इसके अलावा एक अलग पन्ने पर लिखे सुसाइड नोट में पति ने अपनी और पत्नी की मौत के लिए इसी युवक को जिम्मेदार बताने की बात लिखी है। पुलिस इन लिखावटों की भी जांच कर रही है।

मृतका के गले पर खरोंच; हत्या की आशंका मजबूत…….

प्रारंभिक पोस्टमार्टम जांच में मृतका शिवानी के गले पर खरोंच और दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई। इसके बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। पड़ोसियों ने भी बताया कि दंपती के बीच अक्सर चरित्र शंका को लेकर विवाद होता था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं। दोनों शवों को मरच्यूरी भेज दिया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, दीवार पर लिखे नाम और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...