BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिविल लाइन थाना का औचक निरीक्षण, बेहतर कार्य पर पुलिसकर्मी सम्मानित……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिविल लाइन थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कक्ष, रीडर शाखा और विवेचक कक्ष की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े आवेदनों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुराने मामलों के प्रभावी निराकरण में सराहनीय कार्य करने पर उप निरीक्षक अमृत साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मालखाना संधारण को संतोषजनक पाए जाने पर प्रभारी को भी पुरस्कृत किया गया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई और गुंडे-बदमाशों पर प्रभावी प्रहार के लिए थाना प्रभारी के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...