ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

SDOP पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दंतेवाड़ा में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) तोमेश वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह वारदात जिला न्यायालय से कुछ दूरी पर टीवीएस शोरूम के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, SDOP तोमेश वर्मा एक यूएपीए (UAPA) केस की सुनवाई के सिलसिले में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान दुर्ग जिले के एक पुराने मामले से जुड़े आरोपी रविशंकर साहू और रंजिता वर्मा उनसे बातचीत करने के लिए दुर्ग से दंतेवाड़ा आए। दोनों ने SDOP को कोर्ट के पास मिलने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू से SDOP पर अचानक हमला कर दिया। हमले में SDOP गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल अधिकारी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और युवती दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे की पूरी साजिश खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि पुलिस प्रशासन मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...