BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में लावारिस मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद; गुप्त चेम्बर बनाकर की जा रही थी तस्करी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम भरनी मेला ग्राउंड स्थित पिंडारी मोड़ के पास पिछले दो दिनों से खड़ी एक लावारिस टाटा मिनी ट्रक से पुलिस ने करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को थाना सकरी को सूचना मिली थी कि भरनी मेला ग्राउंड के पास एक संदिग्ध वाहन पिछले दो दिनों से खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन से तेज गांजे की गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता चला कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा ऐस) में विशेष रूप से गाड़ी के नीचे गुप्त चैंबर बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चैंबर को खोलकर देखा तो उसमें से करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर ले जाने की तैयारी थी। सकरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...