BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिला सहकारी बैंक का रिकॉर्ड मुनाफा: वित्त वर्ष 2024-25 में 84 करोड़ का लाभ…पांच साल में सबसे अधिक मुनाफा, कलेक्टर अवनीश शरण की रणनीति हुई कारगर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर ने वित्त वर्ष 2024-25 में 84 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है, जो पिछले पांच वर्षों का सर्वाधिक मुनाफा है। बैंक के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर अवनीश शरण के कुशल नेतृत्व और बैंक प्रबंधन की मेहनत को दिया जा रहा है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अक्टूबर 2023 में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद उन्होंने बैंक की कार्य प्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे बैंक की कार्यक्षमता में सुधार हुआ और लाभ बढ़ा। बैंक के सीईओ और नोडल अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठकें कर नीतिगत निर्णय लिए गए, जिससे बैंक लगातार प्रगति करता रहा। बैंक ने धान खरीदी और अन्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया, ताकि किसानों और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। इससे बैंक की छवि मजबूत हुई और इसका सकारात्मक असर मुनाफे पर भी पड़ा। बुधवार को बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, अति. मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भगवत यादव समेत हितेश सलूजा, लक्ष्मण कौशिक, रवि सिंह, राजेश पाठक, प्रकाश शर्मा, किशोर चंद्राकर, रघुनाथ यादव एवं बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन की मेहनत और कलेक्टर की सक्रिय निगरानी से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो पाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...