BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, दुकानदार की हिम्मत से टली वारदात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए, जब सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा इलाके में दिनदहाड़े बंदूक अड़ाकर लूट की कोशिश की गई। चाय दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस से बड़ी वारदात टल गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वे रोज की तरह स्कूटी से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक से पहुंचे और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो बदमाशों के हाथ में बंदूक थी और तीसरे ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकानदार कुछ पल के लिए घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास लोगों के बाहर निकलने की आशंका से घबराकर आरोपी बिना लूट किए ही मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जबकि दो के पास बंदूक थी। पुलिस ने पीड़ित से आरोपियों के हुलिए और बाइक की जानकारी ली है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...