ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑपरेशन आघात में 1.86 करोड़ की जब्ती: उड़ीसा से अनूपपुर जा रही थी गांजे की खेप, 300 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलो गांजा की खेप जब्त करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दो लग्जरी वाहनों और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के जरिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर भेजी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की। कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। जांच में इनोवा वाहन पर एक के ऊपर एक दो नंबर प्लेट लगी मिलीं। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल करीब 300 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा क्रिस्टा, एक्सएल-6 और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम मध्यप्रदेश और सरगुजा क्षेत्र के लिए रवाना की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बलरामपुर निवासी निखिल कश्यप (23), सरगुजा निवासी रिंकु कश्यप (28) और मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य (27) शामिल हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतरराज्यीय तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...