ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आए बुजुर्ग दंपति, पत्नी की मौत, पति घायल…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बसंतपुर मुख्यमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग दंपति ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान अनसुईया कहरा (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, उनके पति राधेश्याम कहरा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान बसंतपुर गांव के मोड़ पर बिर्रा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि ग्राम खोखरा निवासी दंपति गुरुवार को महासमुंद जिले के बागबहरा गए थे। लौटते समय रात में वे चिस्दा गांव में अपने परिजन के यहां रुके। शुक्रवार तड़के जब वे अपने गांव खोखरा के लिए निकले, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलने पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...