BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश लेकर समाज के बीच पहुंचे चन्द्र प्रकाश सूर्या, जगह-जगह स्वागत..जयंती कर निकली भव्य शोभायात्रा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर चन्द्र प्रकाश सूर्या का बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं, मोर्चा पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जगह-जगह उनका आत्मीय अभिनंदन किया। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर चंद्रप्रकाश सूर्या ने सर्वप्रथम जीडीसी कॉलेज चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उनका काफिला तोरवा, लालखदान, मस्तूरी, सीपत एवं पचपेड़ी की ओर रवाना हुआ। तोरवा थाना के समीप स्थित जय स्तंभ में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि चंद्रप्रकाश सूर्या पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन एवं समाज के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया। उनके समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महामंत्री का दायित्व सौंपा है। रेलवे परिक्षेत्र स्थित सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल होते हुए चंद्रप्रकाश सूर्या ने जय स्तंभ में पूजा-अर्चना कर बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई दी। इसके बाद तोरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मोपका, मस्तूरी, सीपत और पचपेड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में भी वे शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सूर्या ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ केवल कथन नहीं, बल्कि समतामूलक, न्यायपूर्ण और भेदभावमुक्त समाज की मजबूत नींव है। उनके विचार सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत…….

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर सीपत में समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महामंत्री बनने के बाद सीपत पहुंचे श्री सूर्या ने फूल-मालाओं के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया एवं स्वयं भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात जय स्तंभ पहुंचकर संपन्न हुई। पत्रकारों से चर्चा करते हुए चन्द्र प्रकाश सूर्या ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री का दायित्व उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सतत प्रयास करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...