BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में फिर हादसा, हाईवे बना मौत का रास्ता..टायर फटने से खड़े ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद नेशनल हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह हादसा बिलासपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर तुर्काडीह ब्रिज से पहले गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सकरी से रतनपुर की ओर जा रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 11 BK 6611 का टायर अचानक फट गया। चालक ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर संकेतक लगाने की कोशिश ही की थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 12 S 5997 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक वाहन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

लगातार हो रहे हादसे, प्रशासन पर उठे सवाल……..

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में लगातार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले एक दर्दनाक बस हादसा, वहीं एक दिन पहले इसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पुलिस जांच में जुटी……

सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बिलासपुर–रतनपुर मार्ग पर कब लगेगी हादसों पर लगाम।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...