ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के तेलीबंधा थाना क्षेत्र में आज एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में महिला पत्रकार गायत्री सिंह बुरी तरह घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तत्काल संपर्क करने में दिक्कत आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तेलीबंधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल पत्रकार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी अंग कटने की संभावना भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे के समय संदिग्ध ट्रक या वाहन देखा हो तो तुरंत थाना को सूचना दें। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...