Raftaar News Cg

राम मंदिर देश के प्रधानमंत्री द्वारा पुनः स्थापित किया जाना देश के लिए एक गौरवशाली कार्य: बीपी सिंह

धर्म जागरण का भक्तिमय आयोजन, बीपी सिंह ने श्री राम लला की आरती उतार कर किया श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) विगत 4 वर्षों से देवरीखुर्द में रामलीला के आयोजन होता आ रहा है, इसी क्रम में इस वर्ष भी विंध्यवासिनी रामायण प्रचारक रामलीला मंडली के तत्वावधान में देवरीखुर्द में रामलीला का मंचन विधि विधान से प्रारंभ हुआ। इसमें मनोज कुमार मिश्रा महाराज सहित धर्म जागरण मंच के धर्म जागरण मंच के जिला समन्वयक बी पी सिंह उपस्थित रहे। मंचन में राजेश शेंडे, रवि बारगाह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान रामलीला मंडली के सदस्यों ने मुख्यातिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रथम दिवस श्रीराम के जन्म संबंधित लीला का मंचन हुआ। राजा दशरथ व तीनों रानियां पुत्र न होने के कारण व्यथित थे। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह से राजा दशरथ ने पुत्र कामना यज्ञ कराया। जिसमें देव योग से माता कौशल्या की कोख से विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया। अयोध्या नगरी सहित पूरा विश्व मंगल गान करने लगा। इसके अतिरिक्त राम के साथ ही भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। वशिष्ठ ने राजा दशरथ को बताया कि उनके ये पुत्र कीर्ति पताका फहराने वाले बनेंगे। दशरथ की भूमिका में मंडली के सदस्यों ने चरित्र को जीवंत कर दिया और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल भी बीपी सिंह ने कहा कि रामलीला का अद्भुत मंचन देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। 492 वर्ष पहले मुगलों द्वारा जिस राम मंदिर को तोड़कर मंदिर के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया गया था। उसे देश के प्रधानमंत्री द्वारा पुनः स्थापित किया जाना देश के लिए एक गौरवशाली कार्य है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...